Undertrials-Comprising 76% of India’s Prison Population


देश में 3.5 लाख से ज्यादा विचाराधीन कैदी जेलों में बंद हैं। ये ऐसे कैदी हैं जो अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन में जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों का मुदृा उठाते हुए कानून के तहत मानवीय संवेदनाओं के आधार पर जल्द फैसले की बात कहीं। जाहिर है यह मुदृा बेहद संवेदनशील है। कारण देशभर की जेलों में कुल 4 लाख 88 हजार 511 कैदी बंद हैं और इनमें से 3 लाख 71 हजार 848 कैदी विचाराधीन हैं। दुनिया में इस विचाराधीन कैटेगिरी में मात्र 18-20 प्रतिशत कैदी आते हैं जबकि भारत की कुल कैदियों की संख्‍या में 62 प्रतिशत विचाराधीन कैदी है।

Leave a Reply